बांकुड़ा में साइबर ठगों का नया शिकार: उप नगरपालिका अध्यक्ष और कई वार्ड पार्षदों को धमकी भरे फर्जी फोन, दिल्ली विस्फोट कांड से जोड़ने का दावा




बांकुडा-बांकुड़ा के उप नगरपालिका अध्यक्ष से लेकर एक के बाद एक वार्ड पार्षदों के पास लगातार फर्जी फोन आ रहे हैं। ये कॉल उप नगरपालिका अध्यक्ष के मोबाइल पर भी आए। फोन करने वाला कभी खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताता, तो कभी विधाननगर स्थित किसी जांच एजेंसी का अधिकारी। फोन पर दावा किया गया कि दिल्ली विस्फोट मामले की जांच में जिन सिम कार्डों को बरामद किया गया है, वे इन पार्षदों के नाम पर दर्ज हैं। इस घटना से बांकुड़ा नगरपालिका के अंदर हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर चिंतित उपनगरपालिका अध्यक्ष सहित सभी पार्षद साइबर क्राइम थाना पहुंचे।




पुलिस की लगातार जागरूकता और प्रचार अभियानों के बावजूद साइबर ठगों पर लगाम लगाना मुश्किल होता जा रहा है। ठग हर दिन नए-नए तरीके अपनाकर आम लोगों की जमा-पूंजी हड़प रहे हैं। अब बांकुड़ा नगरपालिका के उप-उपमुख्य और कई पार्षद साइबर ठगों के निशाने पर आ गए हैं।



जानकारी के अनुसार, कल सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक उपनगरपालिका अध्यक्ष हीरालाल चट्टराज, वार्ड 3 की पार्षद झिलिक दत्ता, वार्ड 8 की पार्षद ममता बागदी, वार्ड 23 की पार्षद इतु दास और वार्ड 7 के पार्षद दिलीप अग्रवाल के मोबाइल पर अलग-अलग अंजान नंबरों से कॉल आए। कॉल रिसीव करते ही ठग खुद को कभी दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी, तो कभी कोलकाता के विधाननगर में स्थित किसी जांच कार्यालय का अफसर बताकर कहते कि दिल्ली विस्फोटक मामले में बरामद सिम कार्ड इन्हीं पार्षदों के नाम पर दर्ज हैं।


शुरू में इस तरह की बात सुनकर पार्षद कुछ देर के लिए घबरा गए, लेकिन थोड़ी ही देर में उन्हें समझ में आ गया कि यह एक फर्जी कॉल है और उन्हें ठगी के जाल में फंसाने की कोशिश की जा रही है। बात समझते ही सभी ने तुरंत फोन काट दिया। बाद में सभी पार्षदों ने अलग-अलग जाकर बांकुड़ा साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात