जल संकट पर भाजपा का 'चक्का जाम': विधायक अग्निमित्रा पॉल ने बायपास रोड अवरुद्ध किया, अवैध बालू खनन पर फूटा गुस्सा



रानीगंज- रानीगंज क्षेत्र में पानी की गंभीर कमी को लेकर सोमवार को आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन किया गया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीगंज बायपास रोड को जाम कर दिया, जिससे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ.

यह प्रदर्शन बीडीओ कार्यालय के सामने किया गया, जहां प्रदर्शनकारियों ने "बीडीओ साहब पानी दें, हमें जीने दें" जैसे नारे लगाए.



प्रमुख मुद्दे और विधायक के आरोप

विधायक पॉल ने जल संकट के लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया. विधायक का मुख्य आरोप है कि दामोदर नदी में लंबे समय से हो रहे अवैध बालू खनन के कारण, पानी की सप्लाई करने वाला महत्वपूर्ण काला झरिया पंपिंग स्टेशन ध्वस्त हो गया.मई में पीएचई की पाइपलाइन टूटने के बावजूद, सात महीने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.मरम्मत का काम केवल दो दिन पहले शुरू हुआ है, जिससे जेमारी ,आसनसोल दक्षिण तथा पूरे पश्चिम बर्दवान जिले के कई इलाकों में संकट गहरा गया है.उन्होंने कहा कि पहले मिलने वाले 5000 लीटर के पानी के टैंकर को अब घटाकर 2000 लीटर कर दिया गया है, जिससे लोगों की ज़रूरतें पूरी नहीं हो रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की सक्रिय मदद से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है, जिसके लिए अवैज्ञानिक तरीके से बालू काटा जा रहा है. इसी कारण जलाशय और कुओं में पानी का दबाव कम हो रहा है, जबकि प्रशासन आम लोगों को पानी उपलब्ध कराने में विफल रहा है.उन्होंने बीडीओ पर टीएमसी के इशारे पर काम करने का आरोप भी लगाया.



प्रदर्शन का परिणाम और चेतावनी

 विरोध के कारण बायपास रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रुक गई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रानीगंज के पंजाबी मोड़ फाड़ी की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची.

विधायक पॉल ने मांग की है कि काला झरिया प्रोजेक्ट क्यों ढह गया, इसकी जिम्मेदारी तय की जाए और राज्य सरकार तत्काल नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करे.उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो भाजपा भविष्य में बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात