परिवहन कर्मियों का रानीगंज बस स्टैंड पर जागरूकता कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई



रानीगंज-राज्य सरकार द्वारा परिवहन कर्मियों के कल्याण के लिए शुरू की गई विभिन्न लाभकारी परियोजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए शनिवार को रानीगंज बस स्टैंड पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह पहल मिनी बस ओनर्स एसोसिएशन के सचिव सुदीप राय के सक्रिय सहयोग से संपन्न हुई.


इस अवसर पर आसनसोल लेबर कमिश्नरेट के एडिशनल लेबर कमिश्नर किंग्शुक सिन्हा ने बताया कि परिवहन कर्मियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने कई परियोजनाएं शुरू की हैं. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य रानीगंज बस स्टैंड पर कार्यरत परिवहन कर्मचारियों को इन महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करना है.


श्री सिन्हा ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और श्रम मंत्री मलय घटक के सीधे निर्देश पर, प्रशासनिक अधिकारी पूरे राज्य में विभिन्न बस स्टैंडों का दौरा कर परिवहन कर्मियों को राज्य सरकार की परियोजनाओं से अवगत करा रहे हैं.


परियोजना का लाभ उठाने के लिए, सभी परिवहन कर्मियों को मात्र ₹30 देकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इस क्षेत्र के मिनी बस ओनर्स एसोसिएशन ने यह महत्वपूर्ण घोषणा की है कि संगठन इस रजिस्ट्रेशन की पूरी जिम्मेदारी उठाएगा, जिससे कर्मचारियों पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा. रजिस्ट्रेशन को हर साल रिन्यू कराना अनिवार्य होगा, जिसके लिए बाद में कोई शुल्क नहीं देना होगा.


इस रजिस्ट्रेशन से परिवहन कर्मियों को कई बड़े लाभ मिलेंगे,जिसमें यदि कोई परिवहन कर्मी लगातार 5 सालों तक रजिस्ट्रेशन को रिन्यू करवाता रहता है, तो 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर उसे प्रतिमाह ₹1500 की पेंशन राशि मिलेगी. परिवहन कर्मी की मृत्यु होने पर यह राशि उनकी पत्नी को प्रदान की जाएगी. दुर्घटना में परिवहन कर्मी की मृत्यु होने पर परिवार को एकमुश्त ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) प्रदान किए जाएंगे. दुर्घटना में किसी व्यक्ति की अंग हानि होने पर, उसे एकमुश्त ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) दिए जाएंगे. परिवहन कर्मी की स्वाभाविक मृत्यु होने पर भी परिवार को एकमुश्त ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की सहायता राशि मिलेगी.


 किंग्शुक सिन्हा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में बस ओनर्स एसोसिएशन के सहयोग की सराहना की और कहा कि उनका प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा परिवहन कर्मियों को इस योजना के दायरे में लाया जाए. आज के दिन ही 450 फॉर्म वितरित किए गए.


आज के जागरूकता कार्यक्रम में लेबर कमिश्नर की ओर से डेप्युटी लेबर कमिश्नर अनन्या दास और मनोज शाहा, आसनसोल मिनी बस ओनर्स एसोसिएशन के सचिव सुदीप राय, आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत, बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति जैसे रूपेश यादव, वापी चक्रवर्ती, साधन सिंह और नियाज अहमद उपस्थित रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता