डूअर्स के माल ब्लॉक में बीएलओ ने की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की छाया



जलपाईगुड़ी(पीबी टीवी):डूअर्स के माल ब्लॉक क्षेत्र में जलपाईगुड़ी की एक बीएलओ द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से बुधवार तड़के इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना माल ब्लॉक के रांगामाटी ग्राम पंचायत के न्यू ग्लेनको चाय बागान इलाके में हुई।

मृतका का नाम शांति मुनी एक्का (48) है, जो रांगामाटी ग्राम पंचायत के 20/101 नंबर बूथ की बीएलओ के रूप में कार्यरत थीं। सूचना मिलते ही मालबाज़ार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।




जलपाईगुड़ी जिला पुलिस अधीक्षक उमेश खांडबहाले ने बताया कि मृतका के पति का नाम देवाल एक्का है। बुधवार तड़के करीब 5 बजे शांति मुनी एक्का ने घर के सामने एक दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शव को बरामद कर मालबाज़ार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भेज दिया है। मौत के कारणों की जांच के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात