ईसीएल सुरक्षा विभाग की छापेमारी से कोयला तस्करों में हड़कंप

21 टन अवैध कोयला, 1 ट्रैक्टर, 4 साइकिल एवं एक बाइक जब्त



कल्याणेश्वरी/बाराबनी: अवैध कोयला पर अंकुश लगाने के मकसद से लगातार छापेमारी अभियान के तहत शुक्रवार ईसीएल के सालानपुर एरिया महाप्रबंधक वाई.पी.के सिंह के निर्देशन में ईसीएल के सुरक्षा विभाग टीम एवं सीआईएसएफ टीम ने संयुक्त रूप से एक ही दिन तीन स्थानों पर छापेमारी कर कुल 21 टन अवैध कोयला समेत 1 ट्रैक्टर, 4 साइकिल एवं एक बाइक जब्त किया। पहली छापेमारी सुबह 6 बजे गौरंगडीह बेगुनिया ओसीपी के समीप 9 नम्बर टंकी से सटे क्षेत्र में किया गया गया जहाँ से करीब 4 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। दूसरी छापेमारी सुबह 7 बजे गौरंगडीह ओसीपी जामग्राम गांव के समीप जंगल मे की गई जहाँ से करीब 14 टन कोयला, एक बाइक एवं 4 साईकिल जब्त किया गया। वही तीसरी छापेमारी दोपहर में कुल्टी थाना के चौरंगी फाड़ी इलाके के चौरंगी मोड़ के समीप किया गया जहाँ पर एक अवैध कोयला ले जा रहे ट्रेक्टर को धर दबोचा गया। जिसमें 3 टन कोयला लदा था। हालांकि टीम को देख चालक मौके से फरार हो गया।

 शुक्रवार को ईसीएल सुरक्षा विभाग की कार्यवाही से कोयला तस्करो में हड़कम्प है।

ईसीएल सुरक्षा विभाग में चौरंगी फाड़ी एवं बाराबनी थाना में शिकायत दर्ज कराया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात