डोमकल में फिर बरामद हुए बम, 45 से 50 ताज़ा सॉकेट बम मिलने से सनसनी



मुर्शिदाबाद (पीबी टीवी): मुर्शिदाबाद ज़िले के डोमकल थाना क्षेत्र में एक बार फिर भारी मात्रा में बम बरामद होने से हड़कंप मच गया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई तलाशी में ज़मीन के नीचे दबे लगभग 45 से 50 ताज़ा सॉकेट बम बरामद किए गए। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई है।



सूत्रों के अनुसार, डोमकल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गराइमारी ग्राम पंचायत के हरिशंकरपुर पूर्वपाड़ा मैदान में बम छिपाकर रखे गए हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां तलाशी अभियान चलाया और मिट्टी खोदकर प्लास्टिक की बाल्टी में रखे बमों को बरामद किया।


घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस ने घेराबंदी कर लिया है। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बमों को निष्क्रिय करने के लिए बम डिस्पोजल स्क्वॉड को बुलाया गया है।


पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये बम किसने और किस उद्देश्य से वहां छिपाकर रखे थे। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात