कोयला तस्करी: ईडी की बंगाल-झारखंड में 40 से अधिक ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी!



कोलकाता ,दुर्गापुर में कोयला माफिया नारायण नंदा (उर्फ नारायण खड़का/नरेंद्र खरका), अनिल गोयल, युधिष्ठिर घोष, कृष्ण मुरारी कयाल लोकेश सिंह और अन्य संबंधित व्यक्तियों के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह से ईडी की रेड,1 करोड़ से अधिक तथा जेवरात जब्त

दुर्गापुर/कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल और झारखंड में कोयला तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले में 40 से अधिक स्थानों पर व्यापक छापेमारी शुरू की.इफी ED सूत्रों के मुताबिक, अकेले पश्चिम बंगाल में 24 और झारखंड में 20 से अधिक ठिकानों पर केंद्रीय सशस्त्र बल के जवानों के साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।



बंगाल में प्रमुख ठिकाने:

छापेमारी के केंद्र में झारखंड के धनबाद,चिरकुंडा दुर्गापुर, कोलकाता के साल्टलेक और सिल्वर स्प्रिंग,पुरुलिया सहित कई स्थान हैं.


दुर्गापुर के बिधान नगर स्तिथ सलारपुरिया बिल्डिंग में कोयला माफिया नारायण खरखा उर्फ नारायण नन्दा के घर और उनके अकाउंटेंट सुशांत गोस्वामी के आवास पर छापा मारा गया. सलारपुरिया में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. एक सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि सुबह 5 बजे दस लोगों की टीम आई. नारायण खरखा के घर पर न होने के कारण दरवाजा तोड़कर तलाशी ली गई.दुर्गापुर सिटी सेंटर में डॉक्टर कॉलोनी में रामधनी जायसवाल के घर पर भी तलाशी चल रही है.सिटी सेंटर के मधुसूदन पथ पर कोयला कारोबारी लोकेश सिंह के आवास पर भी रेड जारी है.पांडवेश्वर के खोट्टाडीही में युधिष्ठिर घोष के घर पर तलाशी ली जा रही है, जिन पर लंबे समय से रेत और कोयला तस्करी के आरोप लगते रहे हैं.कोलकाता के साल्टलेक और सिल्वर स्प्रिंग स्थित बड़े कोयला व्यापारियों के यहां छापेमारी चल रही है. दुर्गापुर के बिधान नगर के सेक्टर 2 में चिन्मय मंडल के ऑफिस पर भी रेड चल रही है.चिन्मय मंडल के पार्टनर और रानीगंज के नामी व्यवसायी सुंदर भालोटिया के घर भी ईडी की टीम सुबह पहुँची और जाँच पड़ताल की.चिन्मय मंडल और सुंदर भालोटिया के कोयला तस्करी से कनेक्शन की जाँच की जा रही है.


ईडी यह जाँच कर रही है कि नारायण खरखा का लोकेश सिंह जैसे अन्य कोयला माफिया से कोई संबंध है या नहीं.सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम ने छापेमारी के दौरान अब तक लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि जब्त की है. और यह राशि बढ़ने का अनुमान है.लगभग 100 अधिकारी इस जांच में जुटे है.


इस व्यापक कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता