रानीगंज में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 350वां शहीदी दिवस समारोह पर 10 दिवसीय कार्यक्रम



20 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक होंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम; पुस्तिका का विमोचन, कीर्तन और नगर कीर्तन का आयोजन

रानीगंज: सिखों के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहादत दिवस के उपलक्ष्य में रानीगंज में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों और गुरमत समागमों का भव्य आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर शुक्रवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया.


गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह बग्गा ने बताया कि यह 350वां शहीदी दिवस है, जिसे हर साल की तरह इस साल भी बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने सभी के धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी, जिससे हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है


 20 नवंबर से 27 नवंबर तक रोजाना सुबह 4 बजे अमृत वेले निशान साहिब की अगुवाई में सिख संगत गुरु जी की वाणी का कीर्तन के माध्यम से प्रभात फेरी के तहत सिमरन करेगी.23 तारीख को रानीगंज गुरुद्वारा में 250 श्रद्धालुओं द्वारा सहज पाठ ततपश्चात अमृत संचार और कीर्तन दरबार का आयोजन होगा, जिससे धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी.27 नवंबर, गुरुवार को लायंस क्लब के सभागार में एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा .इसमें आसपास और देश के विख्यात गुरमत लेक्चरर गुरु जी के इतिहास को प्रस्तुत करेंगे.28 नवंबर, शुक्रवार को रानीगंज गुरुद्वारा में विशेष कीर्तन एवं कथा का आयोजन होगा.30 नवंबर, रविवार को शिशु बागान मैदान में पंडाल लगाकर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का शहादत दिवस विशाल कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा. इस दौरान ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया जाएगा.


प्रबंधक कमेटी के महासचिव बलजीत सिंह बग्गा ने बताया कि धार्मिक समागम में हिस्सा लेने के लिए देश के विख्यात कलाकार और कथावाचक उपस्थित रहेंगे,जिसमें कुलविंदर सिंह (दिल्ली से) , भाई प्रदीप सिंह (जालंधर से) आएंगे.इस अवसर पर, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के जीवन पर लिखी एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया.30 नवंबर की शाम को सभी धार्मिक अनुष्ठानों के बाद एक विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा. यह नगर कीर्तन शिशु बागान मोड़ से शुरू होकर एनएसबी रोड, सीआर रोड, दाल पट्टी मोड़ होते हुए खरसोली स्थित गुरुद्वारे में जाकर समाप्त होगा.


इस प्रेस कॉन्फ्रेंस श्री गुरु सिंह सभा रानीगंज के अध्यक्ष हरजीत सिंह, महासचिव सरदार बलजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनजीत सिंह,रबिन्द्र सिंह, दलजीत सिंह बलबीर सिंह वाधवा,सहित कई पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता