विवादित बयान: तृणमूल नेता ने 'SIR' कराने वालों को झाड़ू-जूते से पीटने और गाँव से निकालने की दी नसीहत



बांकुड़ा-तृणमूल कांग्रेस के बांकुड़ा शहर अध्यक्ष शिवाजी बंद्योपाध्याय के एक तीखे और विवादित बयान ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को खुलेआम निर्देश दिया है कि जो लोग या भाजपा कार्यकर्ता सर् या किसी सर्वे/प्रक्रिया) कराने की कोशिश करें और शांत बंगाल को अशांत करने का प्रयास करें, उन्हें झाड़ू और जूतों से पीटकर गाँव से बाहर कर दिया जाए।



कल शाम बांकुड़ा जिला परिषद सभागार में महिला तृणमूल की एक सभा को संबोधित करते हुए, शिवाजी बंद्योपाध्याय ने 'SIR' के मुद्दे पर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा को 'धप्पाबाज़ दल' कहते हुए चेतावनी दी कि "हम जान देने के लिए तैयार हैं। परंतु भाजपा जैसा एक धप्पाबाज़ दल इस राज्य में एक इंच भी जमीन नहीं छोड़ेगा।"



अपने संबोधन के दौरान, उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा जो भाजपा के लोग गांव में SIR कराने आएँ, घर से निकलते ही आप उन्हें कहिए कि यहाँ दंगा फसाद करने के लिए मत आएँ। शांत बंगाल, उन्नत बंगाल को नष्ट करने पर झाड़ू और जूतों से पीटकर गाँव से बाहर कर दीजिए."



तृणमूल ,कांग्रेस नेता के इस आदेश के सार्वजनिक होते ही राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। भाजपा ने इस बयान की कड़ी निंदा की है और इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।



भाजपा का दावा है कि:वे 'SIR' नहीं करा रहे हैं, बल्कि यह चुनाव आयोग का काम है।लोगों द्वारा इस 'SIR' का स्वागत किए जाने से तृणमूल नेता "पागल हो गए हैं"।भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा है कि 2026 में जनता तृणमूल नेताओं को झाड़ू-जूतों से ही जवाब देगी, और 'SIR' के माध्यम से वही प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।


शिवाजी बंद्योपाध्याय के इस बयान ने आगामी चुनावों से पहले बांकुड़ा की राजनीति को गरमा दिया है, और कानून-व्यवस्था तथा राजनीतिक भाषा के स्तर को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात