फरक्का पुलिस ने पकड़ा 1.70 करोड़ रुपये का ब्राउन शुगर, दो तस्कर गिरफ्तार



फरक्का (मुर्शिदाबाद)/पीबी टीवी: पश्चिम बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद जिले लगातार नशा तस्करी के अड्डा के लिए मशहूर हो गया है। इस बार फरक्का पुलिस ने गोपন सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई कर लगभग 1.70 करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद किया है।



शुक्रवार की शाम, शंकरपुर बस स्टैंड के पास दो संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, 1686 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया, जिसकी বাজার में अनुमानित মূল্য 1 करोड़ 70 लाख रुपये है।



गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं जलील शेख और मसोम शेख, दोनों मालदा जिले के कालियाचक थाना अंतर्गत महब्बतपुर गांव के निवासी।


SDPO शमसुद्दीन शेख ने बताया: "यह कोई पहला मामला नहीं है। इस इलाके में ड्रग्स तस्करी की कई बार घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यहां सिन्डिकेट के जरिये ड्रग्स को प्रोसेस कर विभिन्न इलाकों में सप्लाई किया जाता है।"


पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को शनिवार सुबह विशेष अदालत में पेश कर सात दिन की पुलिस हिरासत की मांग की, ताकि पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा सके।


इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सीमावर्ती जिलों में ड्रग्स तस्करी एक गंभीर चिंता का विषय बन चुका है, और पुलिस अब लगातार ऐसे रैकेट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन