उत्तरबंगाल में भीषण बाढ़ के बीच यात्रियों और पर्यटकों को सुरक्षित कोलकाता पहुँचाया उत्तरबंगाल राज्य परिवहन निगम ने – 13अतिरिक्त बसों का संचालन




सिलीगुड़ी (पीबी टीवी): उत्तरबंगाल में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण उत्पन्न भीषण बाढ़ में उत्तरबंग राज्य परिवहन निगम (NBSTC) ने विशेष पहल करते हुए सौ से अधिक यात्रियों और पर्यटकों को कोलकाता भेजने की व्यवस्था की है ।



शनिवार रातभर की भारी बारिश ने दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार समेत पहाड़ और समतल क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है । सड़कों का संपर्क टूट गया, कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। ऐसे समय, NBSTC चेयरमैन पार्थप्रतिम राय ने रविवार को तत्काल अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया. 


पार्थ प्रतिम राय ने जानकारी देते हुए कहा,

> “हमने शनिवार देर रात से लेकर रविवार सुबह तक कुल १६ बसें कोलकाता के लिए रवाना की, जिनमें १३ बसें अतिरिक्त थीं। इससे करीब ८०० यात्रियों को सुरक्षित कोलकाता पहुंचाया गया है। ये हमारी प्राथमिकता थी कि संकट में फंसे लोगों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जाए।”


पर्यटकों और आम नागरिकों ने NBSTC की इस त्वरित पहल की प्रशंसा की है। चेयरमैन ने यह भी बताया कि परिस्थिति सामान्य होने तक अतिरिक्त बस सेवा चालू रहेगी।


उत्तरबंगाल में रेलवे सेवा प्रभावित होने और संचार व्यवस्था ठप पड़ने के बीच NBSTC आम लोगों के लिए एक बड़ी राहत बनकर सामने आया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात