'सुरक्षित नारी शक्तिशाली पश्चिम बंगाल' के नारे के साथ रानीगंज में भाजपा महिला मोर्चा की विरोध रैली

भाजपा की रैली को संबोधित करती


रानीगंज: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने 'सुरक्षित नारी शक्तिशाली पश्चिम बंगाल' के नारे को बुलंद करते हुए रानीगंज में एक नारी शक्ति सम्मेलन और विरोध रैली का आयोजन किया. यह रैली डॉल्फिन मैदान से शुरू होकर एनएसबी रोड होते हुए शिशु बागान मोड़ पर एक सभा के साथ समाप्त हुई.


इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें आसनसोल जिला महामंत्री काकोली घोष, उपाध्यक्ष आशा शर्मा, उपासना उपाध्याय और शंपा राय, जिला सदस्य सोनाली चटर्जी, कदम माझी, रानीगंज भाजपा यूनिट की उपाध्यक्ष शताब्दी चटर्जी, रानीगंज भाजपा मंडल एक के अध्यक्ष शमशेर सिंह, बादशाह चटर्जी, परिमल माझी, आसनसोल भाजपा ग्रामीण साउथ चार के अध्यक्ष रामानंद पाठक, रवि केसरी, डॉ विजन मुखर्जी, जिला जनरल सेक्रेटरी केशव पोद्दार, अपूर्व हाजरा और अरिजीत राय शामिल थे.


सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, यहां तक कि कॉलेजों में भी उनके साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने इसके लिए राज्य प्रशासन को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया.


लक्खी भंडार योजना पर बोलते हुए, भाजपा नेताओं ने दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं को प्रति माह ₹3000 मिल रहे हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार 'लक्खी भंडार' के नाम पर सिर्फ ₹1000 देकर महिलाओं को बेवकूफ बना रही है. नेताओं ने यह भी कहा कि अगर 2026 के विधानसभा चुनावों में भाजपा जीतती है, तो यहां की महिलाओं को भी ₹3000 प्रति माह दिए जाएंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन