अर्जुन सिंह ने शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु पर किया हमला, "मैं विधानसभा में होता तो वहीं पीट देता"



कोलकाता- पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर गरमाहट आ गई है। बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान देकर राजनीतिक हलकों में हंगामा खड़ा कर दिया है। अर्जुन सिंह ने ब्रत्य बसु को "देशद्रोही" करार देते हुए कहा कि अगर वह विधानसभा में होते तो उन्हें वहीं "फेंक कर पीट देते।"



ब्रत्य बसु पर लगाए गंभीर आरोप

मीडिया के सामने बोलते हुए, अर्जुन सिंह ने कहा, "अगर मैं विधानसभा में होता, तो वहीं फेंक कर पीट देता। ब्रत्य बसु देशद्रोही है, वह भारत की तुलना बांग्लादेश से कर रहा है। उसे पकड़कर मारना चाहिए।"



उन्होंने ब्रत्य बसु पर यह भी आरोप लगाया कि वह देश के खिलाफ बोल रहे हैं और कहा, "मेरी पार्टी वेजिटेरियन है, वरना हम उन्हें वैसे ही सबक सिखाते। ममता बनर्जी और ब्रत्य बसु विधानसभा में बैठकर देश के खिलाफ बोलते हैं, और हम चुपचाप देखते रहें - ऐसा नहीं होगा।"


सेना और बीएसएफ के अपमान का आरोप

अर्जुन सिंह ने ब्रत्य बसु के पुराने बयानों का हवाला देते हुए उन पर सेना और बीएसएफ (BSF) को अपमानित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "पहले वह बीएसएफ को अपमानित करता था, अब सेना तक पहुँच गया है। उसे 'कोर्ट मार्शल' के लिए फोर्ट विलियम ले जाना चाहिए।"


राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

अर्जुन सिंह के इस विवादित बयान पर राजनीतिक गलियारों में कड़ी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इस बयान की कड़ी निंदा की है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि यह बयान न केवल अलोकतांत्रिक है, बल्कि यह हिंसा को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने भाजपा पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है।


वहीं, भाजपा की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात