कैनिंग में अज्ञात युवक की पीट-पीटकर हत्या, शराब अड्डे में झगड़े की आशंका



 कैनिंग (पीबी टीवी), न्यूज एशिया :

कैनिंग के तालदी इलाके में एक अज्ञात युवक को पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात की है, जब तालदी बाजार के पास युवक को कथित तौर पर बिजली के खंभे से बांधकर बांस से बेरहमी से पीटा गया।



स्थानीय सूत्रों और पुलिस के प्रारंभिक अनुमान অনুযায়ী, शराब के नशे में धुत एक समूह ने युवक के साथ झगड़ा कर उसे मार डाला। आशंका है कि शराब अड्डे में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो बाद में जानलेवा हमले में बदल गई।


पुलिस का मानना है कि मृत युवक और उसके कुछ साथी असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त थे। हालांकि, युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता