पूजा से पहले खुशखबरी: बाजार में पहुँचा बहुप्रतीक्षित पद्मा का हिलसा, बांग्लादेश से आया पहला ट्रक



हावड़ा (पीबी टीवी): पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के आगमन पर में भोजन- प्रेमी बांगालियों के लिए खुशखबरी है. बांग्लादेश से पद्मा नदी का बहुप्रतीक्षित हिलसा मछली अब बाजार में आ गया है. 

बुधवार देर रात बांग्लादेश सीमा पार कर हिलसा से भरे ट्रक हावड़ा स्टेशन के पास स्थित थोक मछली बाजार में पहुंचे। आज सुबह से ही कोलकाता और हावड़ा के खुदरा मछली व्यवसायी नीलामी में हिस्सा लेकर पद्मा का हिलसा खरीदने के लिए उमड़ पड़े।



कुछ दिन पहले बांग्लादेश सरकार ने दुर्गा पूजा के तोहफे के तौर पर 1200 मीट्रिक टन इलिश के निर्यात की अनुमति दी थी। आज जो पहला ट्रक आया, उसमें करीब 50 मीट्रिक टन इलिश था, जो बनगांव बॉर्डर पार कर हावड़ा फिश मार्केट पहुंचा।



थोक मछली विक्रेताओं के अनुसार, इस बार 800 ग्राम से 1 किलो तक की हिलसा मछलियाँ आई हैं। नीलामी में कीमत तय होने के बाद ये मछलियाँ खुदरा बाजार में बिकेंगी। खुदरा बाजार में इसकी कीमत प्रति किलो ₹1600 से ₹1700 या उससे अधिक होने की संभावना है।


इस ख़बर से मछली व्यापारियों में उत्साह और भोजन-प्रेमी बांगालियों में ख़ुशी की लहर है, क्योंकि पूजा के मौके पर पद्मा का असली हिलसा खाने का मौका मिल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा