गंगाजलघाटी में बरबेंदा गांव की 6 मिट्टी के मकान ढहे, बेघर परिवार स्कूल में शरण लिए



बांकुडा- निम्न दबाव के कारण हुई बारिश में गंगाजलघाटी के बरबेंदा गांव में छह मिट्टी के घर ढह गए। सिर छुपाने की जगह खो चुके इन गरीब परिवारों के असहाय सदस्य अस्थायी रूप से गांव के प्राथमिक विद्यालय में रह रहे हैं। दिन-भर मजदूरी कर गुजर-बसर करने वाले इन परिवारों को अब तक सरकारी आवास योजना के तहत घर नहीं मिला। सुरक्षित और स्थायी ठिकाना कब मिलेगा, यह सवाल अब भी उनके लिए अनुत्तरित है।




इसी घटना को केंद्र में रखकर राजनीतिक तकरार भी शुरू हो गई है। स्थानीय बीजेपी नेताओं का आरोप है कि राज्य सरकार ने केंद्र की परियोजना के पैसों का हिसाब नहीं दिया, इसलिए यह हालात बने। उनका कहना है कि तृणमूल नेताओं की संपत्ति तो बढ़ी है, लेकिन आम गरीब लोगों का कोई विकास नहीं हुआ। यहां तक कि उन्होंने ‘तृणमूल कांग्रेस का ‘चोर’ बताया।


वहीं, तृणमूल संचालित गंगाजलघाटी पंचायत समिति के अध्यक्ष ताराशंकर मंडल ने केंद्र की अवहेलना का मुद्दा उठाया। हालांकि उनका कहना है कि केंद्र सरकार पैसा न देने के बावजूद राज्य सरकार ने अपनी ओर से आवास योजना शुरू की है। दूसरे चरण में इन सभी परिवारों को घर मिलेगा, ऐसा उनका दावा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर