ममता ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, केंद्र सरकार को बताया लॉलीपॉप सरकार





 कोलकाता ( पीबी टीवी) : तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर पार्टी सुप्रीमो एंव राज्य की मुख़्यमंत्री ममता बनर्जी ने केन्द्र की एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा।  राजधानी कोलकाता में छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी  ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा  ' चाहे आप कितनी भी साजिश कर लें, कोई फायदा नहीं होगा। ' उन्होंने कहा 'वे पूरे भारत से 500 लोगों की टीमें लेकर यहाँ आए हैं। किसका नाम छूट सकता है? अगर कोई सर्वे करने आए तो अपनी डिटेल न बताएं। वे आपकी डिटेल लेंगे और आपको आपका नंबर देंगे। वे देखेंगे कि आपका नाम आपकी वोटर लिस्ट में है या नहीं। अपना आधार कार्ड संभाल कर रखें। आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। ' ममता ने केंद्र की एनडीए सरकार को  'लॉलीपॉप सरकार' करार देते हुए कहा राज्य के  प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को डराया जा रहा है। उन्हें नौकरी  छीनेंगे व जेल में डालने का भय दिखाया जा रहा है।' ममता बनर्जी ने कहा सभा को संबोधित करते हुए कहा 'मेँ कहती हूं कि चुनाव आयोग आता-जाता है। राज्य सरकार  राज्य में बनी रहती है। चुनाव आयोग तीन महीने तक जोर जबरदस्ती कर सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन