बेहाला के बकुलतला में बुजुर्ग महिला की रहस्यमयी मौत, घर की बालकनी से मिली जली हुई लाश!




कोलकाता (पीबी टीवी )कोलकाता के बेहाला स्थित बकुलतला इलाके में एक बुजुर्ग महिला की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 69 वर्षीय सर्वाणी पाल के रूप में हुई है। उनकी जली हुई लाश घर की दूसरी मंजिल की बालकनी से बरामद हुई।जानकारी के अनुसार, सर्वाणी पाल अपने पति के साथ बकुलतला स्थित एक दोमंजिला मकान में रहती थीं। उनका बेटा काम के सिलसिले में अमेरिका में रहता है। परिवार के अनुसार, सर्वाणी देवी कई तरह की बीमारियों से पीड़ित थीं और मानसिक रूप से भी परेशान चल रही थीं।घटना के वक्त उनके पति घर के निचले मंजिल पर थे। सुबह जब वह ऊपर गए तो उन्होंने पत्नी का जला हुआ शव देखा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कारण है, इस पर जांच जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात