रानीगंज में मोबाइल दुकान पर चोरी, लाखों का माल पार



रानीगंज- रानीगंज के साहब कोठी, पलाश डांगा इलाके में बीती रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाया. चोरों ने दुकान की छत तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों के मोबाइल फोन, नगद और अन्य सामान लेकर फरार हो गए.


दुकान के मालिक मनोज सोनार ने बताया कि रोज की तरह सुबह जब उनके कर्मचारी दुकान खोलने आए, तो उन्होंने देखा कि दुकान की छत टूटी हुई थी. छत के रास्ते ही चोर दुकान के अंदर घुसे थे.


इस घटना में कुल सात मोबाइल फोन चोरी हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1,40,000 रुपए है. इसके अलावा, लगभग 70,000 रुपए नकद और कुछ ईयरफोन भी चोर ले गए.कुल मिलाकर चोरों ने करीब 2,50,000 रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया.


मनोज सोनार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. उन्होंने यह भी बताया कि चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर अपने साथ ले गए.


दुकान के कर्मचारी पिंटू कुमार रविदास ने भी बताया कि सुबह दुकान खोलने पर उन्हें चोरी का पता चला. उन्होंने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर आकर जांच कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात