जामुड़िया में बंद घर से मिला महिला का शव, पति फरार



जामुड़िया- जामुड़िया थाना के केंद्रा फाड़ी क्षेत्र अंतर्गत हिजलगोड़ा गांव में एक बंद घर के अंदर से एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.घटना के बाद से महिला का पति अपने एक साल के बच्चे के साथ फरार है.


घटना का विवरण

स्थानीय लोगों के अनुसार, बैद्यनाथ पात्रा नामक व्यक्ति अपनी पत्नी और एक साल के बच्चे के साथ हिजलगोड़ा गांव में किराए के मकान में रहता था. बैद्यनाथ मूल रूप से जामुड़िया थाना के चुरुलिया फाड़ी क्षेत्र के चीचूडबिल गांव का निवासी है.


शुक्रवार को सुबह, स्थानीय लोगों ने बैद्यनाथ को अपने एक साल के बच्चे के साथ घर में ताला लगाकर कहीं जाते हुए देखा. जब लोगों ने उससे उसकी पत्नी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह रानीगंज में है और वह भी वहीं जा रहा है. लोगों ने ध्यान दिया कि वह अपने साथ सिर्फ अपने बच्चे के साथ साइकिल ले कर जा रहा था, जबकि घर का सारा सामान अंदर ही था और बाहर से ताला लगा हुआ था.


लोगों को उसकी बातों पर शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया. देर शाम, जामुड़िया थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे.उन्होंने घर का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया.घर के अंदर, बिस्तर के नीचे, कपड़ों से ढका हुआ बैद्यनाथ की पत्नी का शव मिला.


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है. बैद्यनाथ पात्रा और उसके बच्चे का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इस घटना ने पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात