तालाब पाटने से बिगड़ी निकासी व्यवस्था, जलजमाव से परेशान लोग, एनएच-60 किया जाम



रानीगंज-रानीगंज के काठ गादा इलाके में अवैध रूप से पुराने तालाब की भराई के विरोध में सोमवार को स्थानीय लोगों ने नेशनल हाइवे-60 पर जाम लगा दिया.प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि तालाब पाटने के कारण इलाके में नाली-नालों का पानी घरों में घुस रहा है,और पानी सड़कों में फैल रहा है, जिससे लोगों का जीवन नारकीय हो गया है.



सोमवार दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक चले इस सड़क अवरोध के दौरान 60 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग का गिरजापाड़ा हिस्सा पूरी तरह ठप रहा और शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई.



स्थानीयों का आरोप – जमीन माफियाओं ने तालाब पाटकर बनाई कॉलोनी

काठ गादा और आसपास के निवासियों ने बताया कि इलाके में एक बड़ा और पुराना तालाब मौजूद था, जिसे जमीन माफियाओं ने अवैध तरीके से भरकर वहां प्लॉटिंग कर मकान बना दिए.इसके कारण जरा सी बारिश होते ही नालियों और नालों का पानी आसपास फैल जाता है.


यह इलाका 91 नंबर वार्ड के अंतर्गत आता है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस समस्या की शिकायत कई बार वार्ड काउंसलर राजू सिंह से की गई, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की.

प्रदर्शनकारियों ने इलाके में तत्काल निकासी नाला (ड्रेन) का निर्माण तथा आसपास की सड़कों की मरम्मत की मांग किया.


सूचना पाकर रानीगंज थाने की पुलिस और ट्रैफिक गार्ड मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ. थोड़ी देर बाद वार्ड काउंसलर राजू सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की.उन्होंने आश्वासन दिया कि इस समस्या के समाधान के लिए तुरंत कदम उठाए जाएंगे, लेकिन प्रदर्शनकारी तब भी डटे रहे.


आखिरकार, काउंसलर ने भरोसा दिलाया कि दो दिन के भीतर इस समस्या के समाधान के लिए कार्यवाही की जाएगी. इस आश्वासन के बाद लोगों ने अपना जाम समाप्त किया और यातायात बहाल हुआ.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात