श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस पर निकाली गई 'जागृति यात्रा', रानीगंज में हुआ भव्य स्वागत



रानीगंज-सिख समुदाय के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस के उपलक्ष्य में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा पूरे देश में एक भव्य 'जागृति यात्रा' का आयोजन किया गया है.यह यात्रा असम से शुरू होकर पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों से होते हुए सोमवार शाम रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके में पहुँची.



यात्रा का स्वागत करने के लिए रानीगंज के सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे.उन्होंने यात्रा में शामिल लोगों पर फूलों की बारिश की और उनका भव्य स्वागत किया. करीब आधे घंटे तक यात्रा रानीगंज में रुकी.


सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष, तेजिंदर सिंह बल ने बताया कि यह यात्रा गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को याद करने के लिए निकाली गई है. यह यात्रा 23 राज्यों से होकर 23 नवंबर को पंजाब पहुँचेगी.उन्होंने बताया कि यात्रा में लगभग 200 प्रतिनिधि शामिल हैं.उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी को 'हिंद की चादर' बताते हुए कहा कि उन्होंने धार्मिक आजादी और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. इस यात्रा का उद्देश्य उनके बलिदान, एकता और इंसानियत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है.


रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव बलजीत सिंह बग्गा ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी के शहादत को 350 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह यात्रा उन स्थानों को स्पर्श कर रही है, जहाँ गुरु तेग बहादुर जी अपने जीवन काल में गए थे.


उन्होंने यह भी बताया कि 350वें शहीदी पर्व को मनाने के लिए रानीगंज बाजार गुरुद्वारा में 28, 29 और 30 नवंबर को एक विशाल धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.उन्होंने सभी से इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का आग्रह किया.


इस अवसर पर रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजीत सिंह, सचिव बलजीत सिंह बग्गा, रविंद्र सिंह, सुंदर सिंह, और इंद्रजीत सिंह वाधवा सहित कोयलांचल के काफी संख्या में सिख समुदाय के महिला -परुष श्रद्धालु मौजूद थे.


रानीगंज से यह जागृति यात्रा अब आसनसोल के लिए रवाना हुई, जो आगे रांची पहुँचेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता