उत्तर 24 परगना (पीबी टीवी ) उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट संदेशखाली-1 ब्लॉक के बयारमारी इलाके में विद्याधरी खाल के ऊपर बना लगभग 50 साल पुराना कंक्रीट पुल अचानक ढह जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस पुल का इस्तेमाल करीब 15 गांव के लाखों लोग रोजाना करते थे, जिनमें ऑफिस जाने वाले, छात्र-छात्राएं और आम लोग शामिल हैं।पुल के टूटने से दैनिक जनजीवन ठप हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इस पुल की जर्जर स्थिति के बारे में बताया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।लगातार बारिश और जलप्रवाह के चलते पहले से ही कमजोर हो चुके पुल का एक हिस्सा अचानक धंस गया। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।स्थानीय विधायक सुकुमार महतो को निशाने पर लेते हुए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि, “वो केवल वोट के समय नजर आते हैं, बाद में जनता की सुध नहीं लेते।”बोयालमारी पंचायत प्रमुख नदिमुल हक़ ने कहा कि, “पुल की हालत लंबे समय से खराब थी। भारी ट्रैफिक और संसाधन की कमी के कारण समस्या बढ़ी है। हमने प्रशासन को प्रस्ताव दिया है, उम्मीद है कि एक महीने के भीतर निर्माण कार्य शुरू होगा।” इलाके में फिलहाल उत्तेजना और असुविधा का माहौल बना हुआ है। अब निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

0 टिप्पणियाँ