रानीगंज लीग फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का फाइनल: बाँसड़ा एसटीडी क्लब बना चैंपियन



रानीगंज: रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के रॉबिन सेन स्टेडियम में आयोजित रानीगंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में रानीगंज लीग कम नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ. एक बेहद रोमांचक मुकाबले में बाँसड़ा एसटीडी क्लब ने रानीगंज रनर ट्राई पैकिंग टीम को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया.


फाइनल मैच के उद्घाटन समारोह में रानीगंज के विधायक तपस बनर्जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाते हैं और आपसी सौहार्द को भी मजबूत करते हैं.


पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बर्धमान जिले के जिलाशासक श्री एस. पोन्नाम्बलम ,आसनसोल नगर निगम के एमआईसी ,सुब्रतो अधिकारी ,रानीगंज टाउन तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष रूपेश यादव,डॉ एस माझी आदि उपस्थित थे. उनके साथ आसनसोल के महकमा शासक, रानीगंज के बीडीओ और विभिन्न वार्डों के पार्षदगण भी मौजूद थे.


जिलाशाश्क ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीत-हार खेल का हिस्सा है, लेकिन असली जीत उस खिलाड़ी की होती है जो अनुशासन, टीमवर्क और सम्मान के साथ मैदान पर उतरता है. उन्होंने खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए खिलाड़ियों से खेल भावना बनाए रखने का आग्रह किया.


विजेता टीम बाँसड़ा एसटीडी क्लब और उपविजेता टीम रानीगंज रनर ट्राई पैकिंग को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.साथ ही, टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष सम्मान से नवाजा गया. इस दौरान स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ और तालियों की गूंज ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात