अंदुल में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल





 हावड़ा  (पीबी टीवी ) हावड़ा जिले के अंदुल में ट्रक के पहियों के नीचे कुचलने से दो नाबालिगों की मौत हो गई है , एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह दुर्घटना रात करीब 10 बजे हुई। अंदुल रोड पर कदमतला के पास एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो की मौके पर  मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। जिन दो लोगों की मौके पर ही मौत हो ग, उनके नाम  राज लस्कर और इरपन मोल्ला है, दोनों 17 साल के थे। घायल शिल्टू मोल्ला की उम्र भी 17 से 18 साल के बीच है। बताया जा रहा है कि तीनों लोग मानिकपुर के संकरैल के गोराबांध इलाके के निवासी है। तीन दोस्त एक साथ अपने दोस्त का मोबाइल फोन खरीदने आए थे और वापस लौटते समय इस हादसे में दो की मौत हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और घायल शिल्टू को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। संकरैल थाने की पुलिस आकर शव ले गई। घटना का दृश्य सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा