लगातार बारिश से ढह गया पंचायत सदस्य का मिट्टी का घर, बाल-बाल बचे परिजन, अब भी पक्के घर की आस



रानीगंज-लगातार हो रही भारी बारिश के कारण इस बार एक पंचायत सदस्य का घर ही ढह गया. यह घटना शनिवार देर रात आसनसोल के रानीगंज इलाके के बल्लभपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत बक्तानगर गांव के झोरे कुली बाउरी पाड़ा इलाके में घटी.


जानकारी के अनुसार, पंचायत सदस्य सौमेन बाउरी अपनी पत्नी शकुंतला, बेटे और बेटी के साथ अपने मिट्टी के घर में सो रहे थे. रात करीब साढ़े बारह बजे अचानक घर की मिट्टी की दीवार और छत ढह गई. हादसे में उनकी पत्नी शकुंतला मलबे में दबने ही वाली थीं. घर गिरने की आवाज़ और परिवार की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.


इस अप्रत्याशित घटना से पूरा परिवार भयभीत हो गया है. दीवार गिरने से घर का शौचालय भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, वहीं घर के भीतर रखे कई सामान मलबे में दब गए हैं.


सौमेन बाउरी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में, जब वे पंचायत सदस्य भी नहीं थे, तब इंदिरा आवास योजना के तहत पक्के घर के लिए आवेदन किया था. उन्होंने बताया कि उन्होंने नक्शा समेत अन्य सभी वैध दस्तावेज जमा कर दिए थे, लेकिन उसके बावजूद भी अब तक उनके घर के निर्माण की कोई पहल नहीं की गई, जबकि उनके आस-पास कई लोगों को इसी योजना के तहत पक्के मकान मिल चुके हैं,क्योंकि वे माकपा से जीते हुए पंचायत सदस्य है,सत्ता दल के न होने के कारण ही उन्हें इस सुविधा से वंचित रखा गया है.


ग्रामीणों का आरोप है कि सिर्फ उन्हीं लोगों को इस योजना का लाभ मिलता है, जिनके सत्ताधारी पार्टी के नेताओं से अच्छे संबंध हैं,जबकि जो लोग सच में ज़रूरतमंद हैं, उनके साथ कोई सरकारी पहल नहीं होती. गांव में चारों ओर नज़र डालने पर साफ़ दिखता है कि अधिकांश घर अभी भी कच्चे हैं, जो लगातार बारिश के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं.


शनिवार रात की इस घटना के बाद पंचायत सदस्य का पूरा परिवार बेघर हो गया है. स्थानीय लोगों की मांग है कि चूंकि यह घर अब रहने योग्य नहीं रहा, इसलिए परिवार को अस्थायी रूप से किसी स्कूल या क्लब में रहने की व्यवस्था की जाए.अब देखना यह है कि प्रशासन इन ज़रूरतमंद और असहाय परिवारों के लिए पक्के घर उपलब्ध कराने को लेकर कितनी जल्दी और कितनी गंभीरता से कदम उठाता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता