विद्यालय के प्रधान शिक्षक के कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न: छात्रो को मिला उपहार



रानीगंज- रानीगंज स्थित श्री दुर्गा प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक प्रदीप सिंह राठौड़ के कार्यकाल के न सफलतम् 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया. इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए विद्यालय के प्रधान शिक्षक प्रदीप सिंह राठौर की धर्मपत्नी ज्योति सिंह ने छात्रो और सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को उपहार वितरित किए.


इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच पठन-पाठन सामग्री, कैडबरी और पानी की बोतलें वितरित की गईं. ज्योति सिंह ने कहा कि भले ही उनके दो अपने बच्चे हैं, लेकिन वह विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को भी अपने बच्चों के समान ही मानती हैं. उन्होंने अपनी इच्छा व्यक्त की कि वह इन बच्चों का भी उसी तरह से ध्यान रखना चाहती हैं, जिस तरह से वह अपने बच्चों का रखती हैं.


उन्होंने प्रधान शिक्षाक के कार्यकाल के 25 साल पूरे होने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इन वर्षों में स्कूल से अनगिनत ऐसे बच्चे निकले हैं, जिन्होंने आगे चलकर अपने माता-पिता और रानीगंज का नाम रोशन किया है. श्रीमती सिंह को पूरा विश्वास है कि भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा और श्री दुर्गा विद्यालय के छात्र समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे.


इसके अतिरिक्त, इस महत्वपूर्ण दिन पर सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को साड़ियाँ भी वितरित की गईं, जो कि समुदाय के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. यह आयोजन श्री दुर्गा विद्यालय के 25 वर्षों की शैक्षिक यात्रा का एक उत्सव था, जो शिक्षा और सामुदायिक कल्याण के प्रति उनके समर्पण को उजागर करता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली