जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर विधयक के घर में हुआ हमला





कोलकाता (पीबी टीवी ) उत्तर 24 परगना के गोपालनगर थाना क्षेत्र के पल्ला इलाके के निवासी रामप्रसाद सिकदर बनगांव दक्षिण के भाजपा विधायक स्वपन मजूमदार के घर जमीन विवाद सुलझाने के लिए पहुंचे थे. साझा खेती की जमीन विवाद सुलझाने के लिए रामप्रसाद  विधायक के घर पर गए थे, लेकिन कथित तौर पर एक व्यक्ति ने उनके  सिर पर वार कर दिया। उत्तर 24 परगना के गोपालनगर थाना क्षेत्र के पल्ला इलाके के निवासी रामप्रसाद सिकदर का पलाश ढाली के साथ जमीन को लेकर विवाद था। रामप्रसाद सिकदर, पलाश ढाली की जमीन को बटाई पर लेकर खेती करता था। साझा खेती की जमीन के पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद काफी लंबा चल रहा था। कथित तौर पर, रामप्रसाद सिकदर बाद में बनगांव दक्षिण के भाजपा विधायक स्वपन मजूमदार के घर गए। जब वे स्वपन मजूमदार के घर गए, तो पलाश ढाली ने रामप्रसाद सिकदर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। रामप्रसाद सिकदर को पहले पल्ला ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में हालत बिगड़ने पर उसे बनगांव महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोपालनगर थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता