बोरिंग डांगा ग्राउंड पाड़ा में मॉडल आईसीडीएस सेंटर को मिला ठंडा पानी मशीन, बच्चों में खुशी की लहर



जमुड़िया - आसनसोल नगर निगम के जामुड़िया बोरों एक अंतर्गत वार्ड संख्या एक इलाके के बोरिंगडांग ग्राउंड पाड़ा स्थित मॉडल आईसीडीएस सेंटर में पढ़ने वाले बच्चों के लिए आज एक खुशी का दिन रहा. जादुडांगा स्तिथ बाबा स्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कारखाना के सहयोग से इस सेंटर में एक ठंडे पानी का मशीन स्थापित किया गया है, जिससे बच्चों और स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल है.


इस अवसर पर, वार्ड नंबर एक के सचिव चंद्रनाथ मुखर्जी ने बताया कि पहले यहां आईसीडीएस सेंटर तो था, लेकिन यह उस तरह से मॉडल आईसीडीएस सेंटर नहीं था, जिससे बच्चों को कुछ असुविधा होती थी. उन्होंने आगे बताया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार के आने के बाद शिक्षा के क्षेत्र को बहुत बढ़ावा दिया गया है.इस इलाके के सभी निवासियों के अथक प्रयासों से यह सेंटर अब एक मॉडल आईसीडीएस सेंटर बन पाया है, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं.


श्री मुखर्जी ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि मॉडल आईसीडीएस सेंटर होने के बावजूद, बच्चों को पीने के लिए ठंडे पानी की मशीन की कमी महसूस होती थी. आज बाबा स्ट्रक्चरल कारखाना के सहयोग से यह कमी भी पूरी हो गई है. 


इस अवसर पर बाबा स्ट्रक्चरल कारखाना के डायरेक्टर रोहित कुमार चौधरी, प्रतिभानाथ राय, प्रियरंजन मुखर्जी, जोनी बाउरी, मौसमी राय अधिकारी, और विशाल बाउरी प उपस्थित थे.रोहित चौधरी ने बताया कि इस पहल से बच्चों को अब गर्मियों में ठंडा पानी मिल सकेगा, जिससे उनकी पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों को लाभ होगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात