ईसीएल के श्रीपुर एरिया कार्यालय का घेराव: आदिवासी संगठनों ने उठाई मुआवजे और पुनर्वास की मांग, दी बड़े आंदोलन की चेतावनी



जामुड़िया- बहुजन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 22 आदिवासी संगठनों ने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन के महासचिव सिंटू भुंईया ने बताया कि वे महाप्रबंधक से मिलने का समय लेकर आए थे, लेकिन 2,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, के पहुंचने पर महाप्रबंधक कार्यालय में अनुपस्थित थे. श्री भुंईया ने आरोप लगाया कि महाप्रबंधक ने गर्मी में लोगों को थकाकर वापस भेजने की कोशिश की, लेकिन आदिवासी समाज हार मानने वाला नहीं है.


प्रमुख मांगें और आरोप

 सिंटू भुंईया ने आरोप लगाया कि ईसीएल अधिकारियों ने रोटीबाटी में एक आदिवासी के निर्माणाधीन घर को बिना किसी वैध दस्तावेज या नोटिस के ध्वस्त कर दिया. उन्होंने बताया कि महाप्रबंधक ने स्वीकार किया कि ईसीएल के पास उस जमीन का कोई दस्तावेज नहीं है और एफआईआर दर्ज होने की बात कही, लेकिन एफआईआर की कॉपी नहीं दी. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ईसीएल ने घर तोड़ने के लिए 1 लाख रुपये की मांग की थी, जिसे पूरा करने में आदिवासी असमर्थ थे.सिंटू भुंईया ने 15 दिनों के भीतर मुआवजे का भुगतान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी.



 प्रदर्शनकारियों ने चरणपुर ओपन कास्ट प्रोजेक्ट को लेकर सिंटू भुंईया ने आरोप लगाया कि ईसीएल वहां ऐसी परिस्थितियां पैदा कर रहा है जिससे लोग खुद ही अपना घर छोड़ दें. अगर वहां कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कोलियरी प्रबंधन की होगी. उन्होंने बताया कि चरणपुर हॉटतोला में बिना पुनर्वास के एससी/एसटी ग्राम को खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है और बस्ती के 20 मीटर तक कोयला काटने की प्रक्रिया जारी है, जिससे लोग ब्लास्टिंग के धमाकों से भयभीत हैं. पीने और नहाने के तालाब भी ध्वस्त कर दिए गए हैं. महाप्रबंधक के साथ हाड़ाभांगा ब्रिज की मरम्मत का मुद्दा भी उठाया गया. सिंटू भुंईया ने जोर दिया कि यह ब्रिज आम जनता का है और कोलियरी द्वारा पहुंचाए गए नुकसान की मरम्मत ईसीएल को ही करनी होगी. महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि ब्रिज का निरीक्षण कर लिया गया है और मरम्मत का काम जल्द शुरू होगा.

श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक ने इन आरोपों का खंडन करते हुए अपना पक्ष रखते हुए कहा कि रोटीबाटी में जिस घर को तोड़ने की बात कही जा रही है, वह अवैध रूप से बनाया जा रहा था. निर्माण शुरू होने पर नोटिस दिया गया था, लेकिन बात नहीं मानी गई.जब निर्माण काफी ऊपर तक हो गया, तब कार्रवाई की गई और थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी. उन्होंने बताया कि चरणपुर के लोगों को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 47 लोगों को स्थानांतरित भी कर दिया गया है. जिन लोगों का स्थानांतरण नहीं हो सका है, उन्होंने अपने बैंक खातों की पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है. महाप्रबंधक ने कहा कि कोलियरी में ब्लास्टिंग सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए की जाती है और इससे घरों को नुकसान नहीं होता है. उन्होंने हालांकि, ऐसी शिकायतों की जांच का आश्वासन दिया. अधिकारियों द्वारा पैसे लेकर प्रमोटरों को जमीन उपलब्ध कराने के आरोप पर उन्होंने कहा कि आरोप निराधार हैं और कोलियरी की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह किसी के द्वारा भी किया जाए.


सिंटू भुंईया ने ईसीएल पर अविश्वास व्यक्त किया, क्योंकि उनके अनुसार, पहले भी कई बार ऐसे आश्वासन दिए गए हैं जिन्हें पूरा नहीं किया गया. उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि अगर 15 दिनों के भीतर मांगों का समाधान नहीं निकला, तो श्रीपुर क्षेत्र के सभी कोलियरी और ओसीपी में काम बंद करवा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि आज प्रशासन के कहने पर केवल 2,000 लोग आए थे, लेकिन अगर कोलियरी प्रबंधन उनकी बातों को नहीं सुनता है, तो आने वाले समय में हजारों आदिवासी समाज के लोग प्रदर्शन करेंगे, जिसमें संगठन का राष्ट्रीय नेतृत्व भी शामिल होगा.


भुंईया ने यह भी आरोप लगाया कि कोलियरी प्रबंधन के कुछ अधिकारी पैसे लेकर अमीर लोगों को घर या अन्य निर्माण करने की अनुमति देते हैं, जबकि गरीब आदिवासियों के निर्माण को तोड़ दिया जाता है। उन्होंने इस तरह के भेदभाव को बर्दाश्त न करने की बात कही.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली