तृणमूल कार्यकर्ताओं पर सिविक वालंटियर के हाथ-पैर बांधकर उसकी पिटाई और कान पकड़कर उठक-बैठक कराने का आरोप, राजनीतिक बयानबाजी तेज




 हावड़ा (पीबी टीवी ) : तृणमूल कार्यकर्ताओं पर एक सिविक वालंटियर के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसकी पिटाई और कान पकड़कर उठक-बैठक कराने का आरोप लगा है।




घटना उदयनारायणपुर पेरो थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार में मंगलवार को घटी। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो में सुना जा सकता है कि सिविक वालंटियर 30 वर्षीय श्रीधर चक्रवर्ती को बांधकर पिटाई की जा रही है । ,, जब तक सिविक वालंटियर बोलता नहीं, तब तक उसकी पिटाई होती रहती है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इधर उदयनारायणपुर बसंतपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सनाउल्लाह हसन ने कहा कि उन्होंने घटना सुनी है, नशे में सिविक वालंटियर को अपशब्द कहने का आरोप है, इसीलिए जनता ने उसकी पिटाई की, इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

इस बीच, हावड़ा ग्रामीण जिले के भाजपा उपाध्यक्ष रमेश साधुका ने कहा कि उदयनारायणपुर ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में तृणमूल भाजपा से डरी हुई नजर आ रही है, यही वजह है कि वे पुलिस के साथ-साथ सिविक की भी पिटाई कर रहे हैं। हावड़ा ग्रामीण जिला पुलिस अधीक्षक सुबिमल पाल ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सिविक के खिलाफ लगे आरोपों की भी जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता