ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, आत्महत्या की कोशिश





नदिया। ड्यूटी पर तैनात रहते हुए अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की एक पुलिसकर्मी ने। यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के गोपालनगर थाने के 10 माइल इलाके में नाका चेकिंग के दौरान हुई। जब ड्यूटी बदली जा रही थी, उस समय नाका चेकिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे कॉन्स्टेबल विभाष घोष ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल विभाष घोष को पहले बनगां महकुमा अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार अस्पताल पहुंचे। बाद में हालत बिगड़ने पर विभाष को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल कांस्टेबल का नाम विभाष घोष है और वह गोपालनगर थाने के SAP की 2 नंबर बटालियन में तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से नसों से संबंधित दवाइयां ले रहे थे। आत्महत्या की कोशिश के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।गौरतलब है कि करीब तीन साल पहले विभाष घोष को राज्य पुलिस में नौकरी मिली थी। वह नदिया जिले के कृष्णनगर कोतवाली थानांतर्गत विष्णुपुर गांव के निवासी हैं और उनकी उम्र मात्र 28 साल है। तीन महीने पहले ही उनका विवाह मौसुमी से हुआ था, जो इस समय तीन महीने की गर्भवती हैं। शनिवार की सुबह वह जामायषष्ठी के मौके पर घर आए थे और शाम को ड्यूटी पर लौट गए थे। उसके तुरंत बाद ही यह दुखद घटना घटी। इस घटना से कृष्णनगर स्थित उनके घर में शोक का माहौल है और परिवार वाले उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात