भीषण गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सामाजिक संगठनों और छात्रों की ओर से पेड़ों पर लगाए जा रहे हैं जल भरे मिट्टी के पात्र




 कोलकाता (पीबी टीवी )गर्मी अब सितम ढाने लगी है और सूरज आग उगल रहा है, बढ़ती गर्मी में मनुष्य के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी पानी की आवश्यकता होती है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संगठनों और छात्रों  ने एक सकारात्मक पहल की है. भीषण गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सड़क किनारे पेड़ों पर मिट्टी के पात्र लगया जा रहा है, जिसमें  शुद्ध पेयजल और ओआरएस रखा गया है। भीषण गर्मी में पक्षियों के बारे में सोचते हुए सामाजिक संगठनों और छात्रों ने पक्षियों के पीने के लिए सड़क पर मिट्टी के पात्र लगाए हैं और पक्षियों के पीने के लिए ओआरएस और शुद्ध पेयजल इसमें रखा गया है। एक तरफ भीषण गर्मी और दूसरी तरफ बारिश नहीं हो रही है, ऐसे में आम आदमी से लेकर जानवरों तक की जान खतरे में है। इसलिए इस बार पक्षियों के बारे में सोचते हुए सामाजिक संगठनों के सदस्यों और स्थानीय छात्रों ने सड़क पर और जगह-जगह पेड़ों पर पक्षियों के पीने के लिए ओआरएस और शुद्ध पेयजल सहित पानी की विशेष व्यवस्था की है। पक्षियों के लिए पानी के प्रबंध के इस कार्य में शांतिपुर के मित्र सामाजिक संगठनों के साथ-साथ क्षेत्र के कई छात्र-छात्राएं भी हिस्सा ले रहे हैं। हर रोज सुबह संगठन के सदस्य इन सभी पात्रों में  पानी डालेंगे। संस्था के सदस्य जयंत पाल ने बताया कि यह पहल इसलिए है ताकि पक्षी ठीक से रह सकें और उनकी प्यास बुझ सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात