जमाई षष्ठी के लिए खूब बिक रही है ऑपरेशन सिंदूर नामक मिठाई





 कोलकाता (पीबी टीवी ) कुछ दिन पहले पहलगांव की घटना के बाद देश की सेना ने  "ऑपरेशन सिंदूर" नामक सैन्य जवाबी कार्रवाई करके पाकिस्तान को नेस्तनाबूद कर दिया था । भारतीय सेना ने पाकिस्तान के उग्रवादी संगठनों की कमर तोड़ दी है। गौरतलब है कि पहलगांव में पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमले में निर्दोष भारतीय पर्यटक मारे गए थे। माताओं-बहनों के सिंदूर को मिटा दिया गया है। जवाब में भारतीय सेना ने "ऑपरेशन सिंदूर"  के माध्यम से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। देश राष्ट्रवादी भावनाओं से सराबोर है। ऐसे में कल जमाई षष्ठी है। तो जमाई षष्ठी पर भी राष्ट्रवादी भावना है। इस बार हावड़ा के कुलगछिया में एक मिठाई की दुकान पर ऑपरेशन सिंदूर नामक मिठाई दिखी। इसकी कीमत बीस रुपये प्रति पीस  है। कहने की जरूरत नहीं कि ये मिठाइयां खूब पसंद की जा रही हैं। इनकी बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। मूल रूप से ये मिठाइयां महिलाएं ही खरीदती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात