ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रानीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न



रानीगंज - भारतीय सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता पर रानीगंज भाजपा मंडल-1 के कार्यकर्ताओं ने नेताजी मोड़ के पास जमकर जश्न मनाया.कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए "हिंदुस्तान जिंदाबाद" के नारे लगाए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया 


इस अवसर पर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी व्यक्त की. रानीगंज भाजपा मंडल-1 के प्रमुख नेता दिनेश सोनी, राजा भौमिक, रवि केसरी और शताब्दी चटर्जी सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता इस जश्न में शामिल हुए.


गौरतलब है कि भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात पीओके और पाकिस्तान की सीमा के अंदर घुसकर नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें कई आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है.इस ऑपरेशन का नाम "ऑपरेशन सिंदूर" रखा गया था, क्योंकि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी, जिससे 26 महिलाओं के माथे का सिंदूर उजड़ गया था.


इस अवसर पर, भाजपा नेता दिनेश सोनी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नापाक इरादों को ध्वस्त कर दिया है. 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा 26 पर्यटकों की हत्या का बदला ले लिया गया है"


उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान इस तरह के हमलों से भारत में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना चाहता था, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि जब भी देश की बात आती है, तो हर भारतीय एकजुट हो जाता है. पहलगाम में आतंकवादी हमले के दौरान, मुस्लिम महिलाओं ने भी पर्यटकों की मदद की और उन्हें अपने घरों में आश्रय दिया. यही भारत की असली ताकत है."


इस कार्यक्रम में राजा भौमिक, रवि केसरी, शताब्दी चटर्जी और रानीगंज भाजपा मंडल-1 के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा