मेजिया ताप विद्युत केंद्र में तेज आंधी से लोहे का ढांचा गिरने से दो श्रमिकों की मौत, एक घायल



बांकुड़ा- मेजिया ताप विद्युत केंद्र में निर्माणाधीन चिमनी के पास तेज आंधी के कारण हुए एक दुखद हादसे में दो श्रमिकों की जान चली गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.यह घटना उस समय हुई जब निर्माणाधीन चिमनी पर काम करने वाले कुछ श्रमिक पास के एक टिन के शेड के नीचे शरण ले रहे थे.




 मेजिया ताप विद्युत केंद्र में एक नया प्रदूषण नियंत्रक चिमनी बनाई जा रही है,जिस ठेकेदार कंपनी को यह ठेका मिला है, उसके श्रमिक चिमनी के लगभग 100 मीटर ऊपर निर्माण कार्य के लिए लोहे का एक अस्थायी ढांचा बना रहे थे. कल शाम अचानक तेज आंधी आने के कारण इस अस्थायी ढांचे का एक हिस्सा उड़ गया और नीचे स्थित टिन के शेड पर गिर गया.




चिमनी पर काम करने वाले छह श्रमिकों ने उस टिन शेड के नीचे तूफान से बचने के लिए शरण ली थी. दुर्भाग्यवश, ऊपर से गिरे लोहे के भारी ढांचे के कारण टिन का शेड पूरी तरह से ढह गया, जिसके नीचे दबकर दो श्रमिकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. इस हादसे में एक अन्य श्रमिक बुरी तरह से घायल हो गया.


मृतक श्रमिकों की पहचान प्रेम शंकर और कंवरपाल के रूप में हुई है, और दोनों ही उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले थे.घायल श्रमिक को घटना के काफी देर बाद दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


गंगाजल घाटी थाने की पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांकुरा सम्मेलनी मेडिकल कॉलेज भेज दिया.


इस दुखद घटना के बाद, अन्य श्रमिकों ने मांग की है कि मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात