जमुड़िया में माकपा का प्रदर्शन: मनरेगा, आवास, अवैध बालू खनन और दूषित जल आपूर्ति पर सौंपा ज्ञापन



जमुड़िया- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बुधवार को जमुड़िया के प्रखंड विकास अधिकारी (बीडियो) कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर बीडियो को एक ज्ञापन सौंपा और तत्काल समस्याओं के समाधान की मांग की.


प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रूप से मनरेगा के कार्य को तुरंत फिर से शुरू करने, मनरेगा मजदूरों को उनके कानूनी अधिकार प्रदान करने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र दावेदारों को अविलंब घर उपलब्ध कराने की मांग की.


इसके अतिरिक्त, माकपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू उत्खनन पर गहरी चिंता व्यक्त की.उन्होंने कहा कि अवैध खनन के कारण नदी की तलहटी से बालू समाप्त हो गया है, जिससे बाढ़ आने की स्थिति में इलाके के लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिनके पास वैध पट्टा है, उन्हें भी उनकी जमीन से हटाया जा रहा है.


धरनास्थल पर उपस्थित माकपा नेताओं ने दरबारडांगा स्थित वाटर प्रोजेक्ट की गंभीर समस्या को भी उठाया. उन्होंने बताया कि वाटर प्रोजेक्ट से गंदा पानी निकल रहा है, जिसका मुख्य कारण कोयला खदान का पानी प्रोजेक्ट के पानी में मिलना है.इस वजह से दरबारडांगा वाटर प्रोजेक्ट से जिन-जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति हो रही है, वहां के लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं.


माकपा ने इन सभी महत्वपूर्ण मांगों के समर्थन में प्रखंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है.पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे.


इस प्रदर्शन में माकपा के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए और उन्होंने सरकार से आम जनता से जुड़ी इन समस्याओं पर तुरंत ध्यान देने की अपील की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता