रानीगंज भाजपा में तृणमूल कांग्रेस और माकपा के 40 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, 2026 में सरकार बनाने का दावा




रानीगंज-रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के मंडल 2 के अंडाल स्टेशन के पास भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.इस बैठक में, मंडल 2 के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष बलवंत पासवान को सम्मानित किया गया. मधुसूदनपुर के विजय महतो के नेतृत्व में, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के 40 कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की. भाजपा के जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने दावा किया कि आगामी 2026 के विधानसभा चुनावों में भाजपा बंगाल में सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा का सांगठनिक ढांचा मजबूत है और उन्हें पूरा भरोसा है कि 2026 में भाजपा जीतेगी. भट्टाचार्य ने नदियों से बालू के अवैध खनन के कारण हो रही पानी की कमी का मुद्दा उठाया.उन्होंने कहा कि भाजपा बालू माफियाओं के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी. विनय कुमार महतो ने आरोप लगाया कि वामपंथी और तृणमूल कांग्रेस के बीच सांठगांठ है.उन्होंने पिछले विधानसभा चुनावों में वामपंथी नेताओं द्वारा तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करने की बात कही. महतो ने दावा किया कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस और वामफ्रंट दोनों से नाराज हैं और अब खुलकर भाजपा का समर्थन कर रहे हैं.इस अवसर पर देवतनु भट्टाचार्य भाजपा के जिला देवतनु भट्टाचार्य,नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष, मंडल 2 के बलवंत पासवान ,डॉ बीजन मुखर्जी, रामानंद पाठक,विधानसभा इंचार्ज जयंतो मिश्रा,दिनेश सोनी,बादशाह चटर्जी,विजय महतो,विनय कुमार महतो उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात