बैरकपुर (न्यूज़ एशिया ): 26 मार्च को बैरकपुर में पूर्व सांसद और भाजपा नेता अर्जुन सिंह के घर के सामने गोलीबारी और बम विस्फोट के मामले में पुलिस ने इलाके से सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद मामला दर्ज किया है। जगदल विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोमनाथ श्याम ने आरोप लगाया है कि जगद्दल थाने में तृणमूल कार्यकर्ता नमित सिंह और सोनू जायसवाल के खिलाफ दर्ज मामला पूरी तरह निराधार है।
विधायक का दावा है कि भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने झूठे वीडियो फुटेज दिखाकर पुलिस को गुमराह किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि दिखाया गया वीडियो फुटेज बहुत पुराना है। इस मामले में नमित सिंह को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

0 टिप्पणियाँ