प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में मारे गए बिनोद रूईदास के परिवार को मिला 5 लाख का मुआवजा


जामुड़िया: मौनी अमावस्या के दिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना में जान गंवाने वाले केंदा के रूईदास पाड़ा निवासी टोटो चालक बिनोद रूईदास (39) के परिवार को मुआवजे की पहली किस्त के रूप में 5 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई. गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों की टीम ने बिनोद रूईदास के घर पहुँचकर यह सहायता राशि उनके परिजनों को सौंपी.


कुल 25 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा

परिवार के सदस्य विष्णु रूईदास ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कुल 25 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की गई है, जिसमें से फिलहाल 5 लाख रुपये दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि शेष राशि भी जल्द ही प्रदान की जाएगी, ऐसा अधिकारियों ने आश्वासन दिया है.


घटना का विवरण

गौरतलब है कि मौनी अमावस्या के अवसर पर उत्तर प्रदेश में आयोजित महाकुंभ के दौरान भगदड़ मचने से कई श्रद्धालु हताहत हो गए थे, जिनमें बिनोद रूईदास भी उस घटना में शामिल थे.सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को राहत के तौर पर 25 लाख रुपये की मुआवजा राशि की घोषणा की गई थी.


परिवार को मिली राहत

बिनोद रूईदास के परिवार को मुआवजे की पहली किस्त मिलने से कुछ राहत मिली है. परिवार के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और शेष राशि भी जल्द मिलने की उम्मीद जताई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात