मालदा में भयावह सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, एक घायल





मालदा (पीबी टीवी)|  मालदा के गाजोल में राष्ट्रीय राजमार्ग 512 पर एक भयावह  सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर है।मालदा के गाजल के देवताला इलाके के हियाखोर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 512 पर अज्ञात वाहन ने एक टोटो को टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।टक्कर मारने वाली गाड़ी के विषय में पता नहीं चल पाया है। इस घटना को लेकर इलाके में काफी उत्तेजना देखने को मिली। यह दुर्घटना आज सुबह करीब 5:30 बजे घटी।

पता चला है कि देवताला क्षेत्र से कई लोग गाजोला जा रहे थे, कुछ मछली बेचने के लिए, तो कुछ दुकान से सब्जियां खरीदने के लिए। गाजोल के रास्ते में गंगारामपुर की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गाजोल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर गाजोल राज्य जनरल अस्पताल ले आई। घायलों में से एक को मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल व्यक्ति का ुआँ निजामुद्दीन शेख, उम्र 55 है. मृतकों के नाम ललित भुइमाली (60), अल्ताफ हुसैन (42) और शमसुद्दीन शेख (60) हैं। इस घटना से क्षेत्र में शोक की छाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात