रानीगंज में शांतिपूर्वक शुरू हुई उच्च माध्यमिक परीक्षा, 1358 विद्यार्थी दे रहे हैं इस बार परीक्षा



रानीगंज- पूरे राज्य के साथ, रानीगंज में भी पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्वक शुरू हो गईं. सियारसोल राज हाई स्कूल को मुख्य परीक्षा केंद्र बनाया गया है.इस बार मुख्य केंद्र(मेन वेन्यू) सियारसोल राज हाई स्कूल को जबकि उप-केंद्र (सब-वेन्यू) रानीगंज हाई स्कूल, रानीगंज मारवाड़ी सनातन विद्यालय, बासंती देवी गोयनका विद्या मंदिर, जेके नगर हाई स्कूल, रानीगंज श्री दुर्गा विद्यालय, गांधी मेमोरियल बालिका विद्यालय, रानीगंज जमुनामयी बालिका विद्यालय, चेलोद हाई स्कूल, बल्लभपुर रामगोपाल सराफ हाई स्कूल है.इस बार कुल विद्यार्थी 1358 परीक्षा दे रहे है,इनमें 631 छात्र तथा 727 छात्राएं हैं.


सुबह से ही, रानीगंज के सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई थी,सभी के चेहरों पर परीक्षा का तनाव और चिंता साफ झलक रही थी. जीवन की इस महत्वपूर्ण परीक्षा को लेकर विद्यार्थी और अभिभावक दोनों ही चिंतित दिखे.


पुलिस प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी. सुरक्षा के मद्देनजर, सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. विद्यार्थियों को पूरी तरह से जांच के बाद ही परीक्षा हॉल में प्रवेश करने दिया गया.उच्च माध्यमिक परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. इस परीक्षा के परिणाम विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा और करियर के अवसरों को निर्धारित करते हैं.


प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की थीं. परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पर्यवेक्षक और कर्मचारी तैनात किए गए थे.


परीक्षा शांतिपूर्वक शुरू हुई और प्रशासन को पूरी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी परीक्षा इसी तरह शांतिपूर्वक संपन्न होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात