जामुड़िया में चोरी का पर्दाफाश, तीन चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी बरामद



जामुड़िया -जामुड़िया थाना के केंदा फाड़ी अंतर्गत कुनुस्तोडीया इलाके के ईसीएल आवासों में इस वर्ष जनवरी और फरवरी महीने में चोरी की घटनाएं हुई थीं. चोरी की घटनाओं के बाद केंदा फाड़ी पुलिस के अधिकारी तापस घोष और बिपिन पाल ने जांच शुरू की थी.



जांच के दौरान गोपनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर अंडाल थाना के बनबहाल फाड़ी के बहुला क्षेत्र से तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार चोरों को आसनसोल अदालत में पेश करने पर अदालत ने उन्हें तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया.


पुलिस रिमांड के दौरान चोरों की निशानदेही पर जामुड़िया थाना पुलिस ने 40 ग्राम सोना, 100 ग्राम चांदी सहित तांबा, कांसा, पीतल के बर्तन बरामद किए. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चोरों के नाम सुनील चित्रकार, लाल चित्रकार और संजीव चित्रकार हैं, जो अंडाल थाना के बनबहाल फाड़ी के बहुला के निवासी हैं.


बरामद सोना, चांदी और बर्तन सामग्री के बाद चोरों को जामुड़िया थाना पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात