गुजरात में हुई दुर्घटना में एक शिक्षक परिवार के सभी सदस्यों की हुई मौत






 कोलकाता (पीबी टीवी )| एक भीषण सड़क दुर्घटना ने बांकुड़ा जिले के इंदास  निवासी एक शिक्षक और परिवार के सभी सदस्यों की मौत हो गई है. शिक्षक अपनी पत्नी व बेटे के साथ गुजरात भ्रमण करने गए थे और घर लौटते समय सड़क दुर्घटना में सभी की मौत हो गई। हादसे में कुल छह लोगों की मौत हो गई है तथा चार अन्य घायल हुए है।

बताया जा रहा है कि बांकुड़ा जिले के इंदास थाना के कुशमुरी गांव के एक शिक्षक अपनी पत्नी और बेटे के अलावा कई रिश्तेदारों समेत कुल 10 लोगों के साथ गुजरात के विभिन्न स्थानों की यात्रा  के लिए गए थे। सभी स्थानों का भ्रमण करने के बाद एक पर्यटक कल शाम गुजरात से अपने घर लौटने के लिए कार से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुये। तभी गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले में सैला लिमडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सामने से आ रहे एक डम्पर ट्रक ने पर्यटकों की कार को टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में शिक्षक देबब्रत मुखर्जी,  शिक्षक की पत्नी रीता मुखर्जी और उनका पुत्र रीताब्रत मुखर्जी शामिल हैं। शिक्षक  देबब्रत    मुखर्जी की बाद में अस्पताल में मृत्यु हो गई। बाकी मृतक बर्दवान और आसनसोल के थे। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्हें आज सुबह 5:10 बजे गुजरात हवाई अड्डे से विमान पकड़ना था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात