पूर्व मेदिनीपुर में एक और फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार , हाथ जोड़कर मांगी माफी, भविष्य में इलाज न करने का दिया आश्वासन, पुलिस ने किया गिरफ्तार




पूर्व मेदिनीपुर (पीबी टीवी ) :  जिले के दीघा, एगरा, हेंड्रिया, नारघाट और राधामनी में ओडिशा का एक डॉक्टर फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर लेकर मेडिसिन, शुगर, थायराइड और नर्व स्पेशलिस्ट के तौर पर प्रैक्टिस करता था। आरोप है कि नौ माह पूर्व खेजुरी थाने के प्रिया नगर इलाके के बिहारी लाल सेन नामक शिक्षक की उस डॉक्टर से इलाज के दौरान मौत हो गई थी।  उस शिक्षक के बेटे और छात्रों ने उस डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन की जांच की तो पता चला कि वह डॉक्टर सी दास ओडिशा के डॉक्टर चंदन दास का फर्जी रजिस्ट्रेशन कर प्रैक्टिस कर रहा था। उस डॉक्टर के पास कोई सर्टिफिकेट नहीं है। शिक्षक के बेटे और छात्रों ने इस बारे में स्थानीय बीडीओ और बीएमओएच से शिकायत की थी। छात्रों ने उस डॉक्टर की तलाश की. इस बीच आरोपी  एगरा और दीघा में  प्रैक्टिस करना बंद कर दिया। बाद में इन लोगों को पता चला कि नंदकुमार हर शनिवार को गुच्छैत मेडिकल हॉल में प्रैक्टिस करता है. इन लोगों ने मरीज बनकर डॉक्टर के समक्ष  इलाज के लिए  अपना नाम लिखाया। इलाज के दौरान जब इन लोगों ने डॉक्टर को बताया उनका  रेजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी है तो इलाज के लिए यहाँ आये अन्य  मरीज और स्थानीय लोगों ने डॉक्टर को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन किया। डॉक्टर ने हाथ जोड़कर माफ़ी मांगी और लिखित बयान दिया कि वह भविष्य में किसी भी मरीज का इलाज नहीं करेगा।  प्रदर्शनकारियों ने डॉक्टर की बात नहीं मानी। सूचना मिलने पर नंदकुमार थाने की पुलिस ने फर्जी डॉक्टर को पकड़कर थाने ले गई। बाद में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी डॉक्टर ने बताया कि उसका असली नाम चंदन दास है और उसका घर नंदीग्राम के वेकुटिया गांव में है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता