नीलकंठ महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई




रानीगंज-रानीगंज के तार बांग्ला इलाके में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इस कलश यात्रा में 108 महिलाओं ने भाग लिया और शहर के महत्वपूर्ण इलाको की परिक्रमा की.

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर पूजा-अर्चना की और वापस मंदिर प्रांगण में आकर कलश यात्रा समाप्त हुई

 इस अवसर पर नीलकंठ मंदिर के सेवक अलख देव पांडे ने बताया कि नीलकंठ महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर यहां पर आज कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 108 कन्याओं ने हिस्सा लिया।



उन्होंने बताया कि कल भी यहां पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा, जिसमें जलाधिवास, अन्नाधिवास,फलाधिवास ,वेदी पूजन, शिव चर्चा, भजन कीर्तन आदि शामिल हैं. वहीं 26 तारीख को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा.

अलख देव पांडे ने कहा कि इस अवसर पर उनकी इच्छा है कि रानीगंज के सभी श्रद्धालु मंदिर में आए और इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें.


मंदिर कमेटी से जुड़े श्याम यादव ने बताया कि नीलकंठ महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है, जिसका आज कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ. कल भी विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा और 26 तारीख को यानी महाशिवरात्रि के दिन प्राण प्रतिष्ठा होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात