कोलकाता (पीबी टीवी) एटीएम से पैसे निकालने के दौरान लाखों रुपए गायब होने का मामला सामने आया है. दक्षिण कोलकाता की सर्वे पार्क थाना अंतर्गत किशोर स्टेडियम के पास स्थित एसबीआई एटीएम में यह मामला सामने आया है. आरोप है कि एटीएम मशीन में एटीएम कार्ड डालने के बाद या जाम हो जाता है और यहां से ग्राहकों के पैसे गायब हो जाते हैं. शुक्रवार रात को भी एक ऐसी घटना सामने आई. एक व्यक्ति ने अपना एटीएम कार्ड मशीन में डाला और वह एटीएम मशीन में फंस गया. काफी कोशिश करने के बाद भी जब कार्ड एटीएम मशीन से नहीं निकला तो इस व्यक्ति ने हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। वहां से कई निर्देश दिए गए, लेकिन उन निर्देशों का पालन भी किया गया, लेकिन इसके बाद भी एटीएम कार्ड नहीं निकला। इसके बाद निर्देश दिया गया की आगये दिन बैंक में आये। लेकिन इस बीच उस व्यक्ति के अकाउंट से 25000 रुपये गायब हो गए. उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस में की. पुलिस घटना स्तर पर पहुंची तब पता चला कि ऐसी घटना कोई अन्य लोगों के साथ भी हो चुकी है. इनमें से एक व्यक्ति ने आरोप लगाकर उसके करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है. उसने भी सर्व पार्क पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है.

0 टिप्पणियाँ