मंगलपुर में रानीगंज के पूर्व विधायक हराधन झा की याद में सीटू का स्मरण सभा



रानीगंज- रानीगंज के मंगलपुर जूट मिल के समक्ष शनिवार की संध्या वामपंथी श्रमिक संगठन मंगलपुर उद्योगिक एरिया सीटू की तरफ से पूर्व विधायक हराधन झा की याद में एक स्मरण सभा का आयोजन किया गया. यहां पर रानीगंज के पूर्व विधायक रुनु दत्त,मो0 अनीश,गौतम रजक,मितेन लायक सहित संगठन के अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.



इस मौके पर रुनु दत्त ने हराधन झा को याद करते हुए कहा कि वह यहां के एक बड़े श्रमिक नेता थे, जिन्होंने जिंदगी भर श्रमिकों के हितों की रक्षा की लड़ाई लड़ी. यहां पर वह संगठन के कभी अध्यक्ष रहे तो कभी सचिव की जिम्मेदारी निभाई. उन्होंने कहा कि आज केंद्र और राज्य दोनों सरकारी जिस तरह की श्रमिक नीतियां अपना रही हैं, उससे श्रमिकों को काफी नुकसान पहुंच रहा है.इससे बेरोजगारी बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि वामपंथियों को एकजुट होकर इन श्रमिक नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष करने की जरूरत है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात