रानीगंज-बंगाल विधानसभा के भाजपा नेता प्रतिपक्ष शुभेंदू अधिकारी शुक्रवार को रानीगंज के नूतन एगारा पहुंचे. यहां पर वह भाजपा युवा मोर्चा के जिला महासचिव अभिक मण्डल द्वारा आयोजित राम पूजा में सम्मिलित हुए ,वहीं इस मौके पर यहां आसनसोल दक्षिण विधानसभा के भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में स्थानीय फुटबॉल मैदान में संकल्प राम राज्य के तहत एक जन सभा आयोजित की गई.इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी, विधायक अजय पोद्दार,चंदना बाउरी,नीलाद्रि शेखर दाना,सभापति सिंह, कृष्णेन्दू मुखर्जी,हरि मिश्रा ,अंकित कोठारी,संदीप गोप,अरिजीत रॉय,आशा शर्मा सहित क्षेत्र के तमाम भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित के. इस मौके पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि जिस तरह से बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है. वह कोई ऐसी घटना नहीं है जो सिर्फ बांग्लादेश में हो रही है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी हिंदुओं पर तमाम तरह की अत्याचार हो रहे हैं. हिंदुओं को उनके पूजा पद्धतियों को संपन्न करने से रोका जा रहा है. आजादी के समय पाकिस्तान में जितने आबादी हिंदुओं की थी आज वहां एकदम कम हो चुकी है, यही हाल बांग्लादेश में भी है वहां पर हिंदुओं पर तमाम तरह के अत्याचार हो रहे हैं जिस वजह से आज हिंदुओं की संख्या वहां पर लगातार घटती जा रही है .उन्होंने कहा कि आज मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बांग्लादेश में एक ऐसी सरकार चल रही है जो हिंदुओं पर तमाम तरह के अत्याचार कर रही है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है वह बेहद चिंता का विषय है वहीं पश्चिम बंगाल की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल में एक ऐसी सरकार चल रही है जो तुष्टिकरण की राजनीति करती है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में एक ऐसी सरकार चल रही है जो वोट की राजनीति के लिए एक समुदाय विशेष को अनैतिक रूप से समर्थन करती है .उन्होंने साफ कहा कि वह यहां पर रहने वाले किसी भी समुदाय के खिलाफ नहीं है लेकिन जिस तरह से रोहिंगया मुसलमान को बंगाल में घुसता जा रहा है उसे पश्चिम बंगाल में जनसंख्या में एक समन्वय का अभाव नजर आ रहा है. ऐसे समय मे दुनिया भर के सभी हिंदुओं को एक होने की आवश्यकता है ,वरना क्या हो सकता है यह बांग्लादेश में नजर आ रहा है. चिन्मय कृष्णा प्रभु को जिस तरह से बांग्लादेश में सलाखों के पीछे डाल के रखा गया है उसे साबित होता है कि अगर हिंदू एक नहीं हुए तो उनके साथ क्या हो सकता है. इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल सहित आसनसोल, रानीगंज जामुड़िया आदि इलाकों में जिस तरह से कोयला बालू के अवैध कारोबार चल रहे हैं उस पर भी टीएमसी नेतृत्व पर प्रहार करते हुए कहा कि टीएमसी नेताओं और पुलिस की मदद से कोयला बालू के अवैध कारोबार चल रहे हैं, लेकिन उसे रोकने की कोई कोशिश नहीं की जा रही है क्योंकि इसका पूरा मुनाफा एटीएम से नेतृत्व को मिलता है. अवैध कारोबार की वजह से आज इस क्षेत्र का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया है, लेकिन टीएमसी के नेताओं को इससे कोई मतलब नहीं है . जिस तरह से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक सुशासन वाली सरकार चल रही है अगर बंगाल में भी भाजपा की सरकार आ गई तो यहां पर सभी अवैध कारोबारों पर नकेल कसी जाएगी और सुशासन प्रतिष्ठित होगा.

####


बॉक्स


बंगाल विधानसभा में भाजपा नेता प्रतिपक्ष शुभेंदू अधिकारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बंगाल में टीएमसी हर चुनाव जोर जबरदस्ती जीतती है . इस क्षेत्र में जब भी चुनाव होते हैं चाहे वह विधान उपाध्याय हो चाहे नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती जैसे टीएमसी नेता उनके द्वारा मतदाताओं को डरा धमकाकर चुनाव में जीत हासिल की जाती है . यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा उन्होंने 2017 में दुर्गापुर में नगर निगम चुनाव का हवाला देते हुए कहां की किस तरह से टीएमसी नेताओं द्वारा वहां पर चुनाव में धांधली की गई थी और चुनाव जीता गया था. उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक विश्व शक्ति बन गया है इसलिए आज अमेरिका के राष्ट्रपति को भी चुनाव जीतने के लिए हिंदुओं से वोट अपील करनी पड़ रही है और कनाडा के भारत विरोधी प्रधानमंत्री के जड़ हिल गई हैं. टीएमसी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जहां पर टीएमसी नेता है वहीं पर भ्रष्टाचार है. मालदा में बांग्लादेश के सुरक्षा सैनिकों द्वारा फेंसिंग के काम को रोके जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा अभी भारत सिर्फ देख रहा है और सहन कर रहा है लेकिन जब भारत चाहेगा बांग्लादेश को उसकी सही जगह दिखा सकता है. वहीं दिल्ली के चुनाव में टीएमसी द्वारा आप को समर्थन दिए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि टीएमसी एक राष्ट्रीय पार्टी है इसलिए वह दिल्ली के चुनाव में किसका समर्थन करती है यह अप्रसांगिक है. मालदा में टीएमसी नेता की हत्या के बाद प्रदेश के अन्य इलाकों में डीएमसी नेताओं को दी जाने वाली सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह बड़ी अजीब बात है .टीएमसी नेताओं को टीएमसी के ही अन्य नेताओं के गुट से सुरक्षा प्रदान करने पड़ रही है. इसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में भी टीएमसी में कोई विधान उपाध्याय गुट का है तो कोई नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती का तो कोई तापस बनर्जी का, तो कोई मलय घटक और कोई वी शिवदासन दासु का.