साल्ट लेक से युवक का खून से लथपथ शव बरामद



 कोलकाता (पीबी टीवी )  देर रात साल्ट लेक स्थित  5 नंबर पानी की टंकी  के पास सड़क पर एक युवक खून से लथपथ शव बरामद किया गया ।करीब डेढ़ बजे साल्टलेक स्थित पानी की टंकी नंबर 5 के पास विक्टर गांगुली नामक युवक को खून से लथपथ अवस्था में लोगों ने देखा  मिला। घटना की खबर पाकर बिधाननगर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल  पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया पुलिस को शुरुआती जानकारी मिली कि साल्ट लेक के एएच ब्लॉक निवासी विक्टर गांगुली रात करीब एक बजे स्कूटी से बैसाखी दिशा से जा रहा था । उस समय सामने स्पीड बम्पर था। बम्पर को देख उसने स्पीड कम कर दिया और उसी समय पीछे से आ रही एक गाडी ने उसे उसे धक्का मार दिया। वह लहूलुहान हालत में नीचे गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। मौत हो गई। बाद में जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, उचित स्थान पर सीसीटीवी नहीं होने के कारण उत्तर विधान नगर थाने की पुलिस कनेक्टिंग रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारे वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।बिधाननगर पुलिस ने कल सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया, फिर भी यह मौत लापरवाही से तेज गति से वाहन चलाने और चालक द्वारा हेलमेट न पहनने के कारण हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात